फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: पॉश कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, चार महिलाएं गिरफ्तार, मकान मालिक सहित अन्य की तलाश

Sat, 16 Nov 2024 05:01 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्यप्रदेश के खंडवा नगर में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद एक पुलिसकर्मी को ही ग्राहक बनाकर जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त महिलाओं के पास भेजा। जिसके बाद ग्राहक बने पुलिसकर्मी से डील फाइनल हुई। इसके बाद आसपास मौजूद पुलिस टीम ने किराए के मकान में चल रहे, इस सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ कर दिया। बताया जा रहा है कि शहर के आनंद नगर क्षेत्र के एक मकान के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर को इन महिलाओं ने किराए से ले रखा था, जिसमें ये मोबाइल के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर, इस काले कारनामे को अंजाम देती थीं। पुलिस ने मौके से इस धंधे में लिप्त चार युवतियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ के बाद मकान मालिक सहित यहां आने वाले ग्राहकों की भी खोजबीन कर, उन्हें सलाखों के पीछे भिजवाया जाएगा। बता दें कि यह क्षेत्र शहर के पाश कॉलोनी एरिया में गिना जाता है, जिससे पुलिस को उम्मीद है कि इन महिलाओं के संपर्क हाई प्रोफाइल ग्राहकों से भी होंगे, जिनकी अब पुलिस तलाश कर रही है।

खंडवा नगर की मोघट थाना पुलिस ने एक किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। मोघट थाना पुलिस ने आनंद नगर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान एक मकान से चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के आनंद नगर क्षेत्र में कुछ सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले अपने मुखबिर को ग्राहक बनाकर भेजा। जैसे ही उनकी बातचीत तय हुई, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

वहीं, सीएसपी बारंगे ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आई चार महिलाओं में से दो महिलाएं खंडवा की ही रहने वाली हैं। वहीं एक महिला भोपाल की और एक महिला छिंदवाड़ा की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने फिलहाल इन महिलाओं को हिरासत में लिया है और इनसे पूछताछ कर आगे की जांच की जा रही है। साथ ही आनंद नगर क्षेत्र के जिस मकान के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर ये महिलाएं रहती थीं। उसके मकान मालिक की तलाश कर उसकी भी इस मामले में संलिप्तता की जांच की जा रही है। बता दें कि पुलिस गिरफ्त में आई इन महिलाओं से संपर्क में रहने वाले नंबरों की भी जांच की बात प्रारंभिक रूप से सामने आ रही है, जिससे उनके संपर्क में रहने वाले ग्राहकों की जानकारी भी पुलिस को मिल सकेगी। वहीं, बताया जा रहा है कि ये महिलाएं मोबाइल के जरिए ही भरोसा होने पर ग्राहकों को अपने घर वेश्यावृत्ति के लिए बुलाती थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें