फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रशांत सिंह बने रहेंगे मप्र के महाधिवक्ता, सचिव उमेश पांडे ने जारी किया राज्यपाल का आदेश

Mon, 18 Dec 2023 11:02 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर

सार

प्रशांत सिंह को पूर्व में 13 अक्टूबर, 2021 को मप्र का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। इससे पूर्व वे अतिरिक्त महाधिवक्ता पद की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। 
विज्ञापन
प्रशांत सिंह बने रहेंगे मप्र के महाधिवक्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता पद पर प्रशांत सिंह निरंतर बने रहेंगे। इस आशय का आदेश सोमवार को मध्य प्रदेश शासन, विधि और विधायी कार्य विभाग के सचिव उमेश पांडे ने राज्यपाल के आदेशानुसार जारी किया। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रशांत सिंह को पूर्व में 13 अक्टूबर, 2021 को मप्र का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। इससे पूर्व वे अतिरिक्त महाधिवक्ता पद की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। उन्होंने 1992 में पूर्व महाधिवक्ता रविनंदन सिंह के मार्गदर्शन में वकालत की शुरुआत की थी। 1996 से स्वतंत्र वकालत का आगाज किया। आगे चलकर अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाए गए। राष्ट्रीय सवयं सेवक संघ के संकल्प महाशिविर की जिम्मेदारी निभाने के कारण इस पद से इस्तीफा दे दिया। विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाने की प्रशस्ति में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महाकोशल प्रांत के संघ चालक नियुक्त किए गए। रिट, सिविल, क्रिमनल, टैक्स व संवैधानिक सभी तरह की वकालत में समान रूप से  महारत रखने के कारण वरिष्ठ अधिवक्ता नामांकित किए गए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें