फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मंगाया था पुलाव, परोस दी मांसाहारी बिरयानी, इंदौर के रेस्त्रां संचालक पर केस दर्ज

Wed, 28 Dec 2022 04:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के एक रेस्त्रां में ग्राहक को वेज पुलाव के बजाय नाॅनवेज बिरयानी परोसना रेस्त्रां संचालक को भारी पड़ गया। नाराज ग्राहक ने प्लेट मेें हड्डी देखी तो मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने रेस्त्रां संचालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
वेज पुलाव के बजाए नाॅनवेज बिरयानी परोस दी। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक शाकाहारी युवक ने इंदौर के अल्बा रेस्टोरेंट की शिकायत थाने में की है। वजह यह है कि उन्होंने वेज पुलाव आर्डर किया था और उन्हें नॉनवेज बिरयानी परोस दी गई, जबकि आज तक उन्होंने अंडा तक नहीं खाया।

विज्ञापन


शालीमार टाउनशिप में रहने वाले आकाश दुबे अल्बा रेस्टोरेंट में लंच करने गए थे। उन्होंने वेज पुलाव ऑर्डर किया। कुछ देर बाद ऑर्डर टेबल पर सर्व हुआ। आकाश ने उसे खाना शुरू किया। तभी उन्हें प्लेट में हड्डी नजर आई, जबकि वे शाकाहारी हैं। प्लेट में नॉनवेज देखने के बाद आकाश ने रेस्त्रां संचालक को इसकी शिकायत की। तब वे मामला दबाने में जुट गए।

आकाश ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि वह नॉन-वेज नहीं खाते हैं। उसने अंडे तक नहीं खाए हैं। उसके आर्डर के वेज खाने में हड्डियां परोस दी गई। पुलिस ने होटल संचालक  स्वप्निल गुजराती के खिलाफ धारा 298 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आकाश ने कहा कि जब उन्होंने रेस्त्रां प्रबंधन से इसकी शिकायत की तो उनका रवैया गैर-जिम्मेदाराना था। वे अपनी गलती मानने को तैयार ही नहीं थे। इसके बाद मैने थाने में शिकायत करने का फैसला लिया। सबूत के तौर पर आकाश ने ऑर्डर की गई बिरयानी के फोटो और वीडियो भी निकाले और पुलिस अफसरों को बताए।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें