फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp News: विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने ताई से पूछा-आजकल आप दिल्ली क्यों नहीं आते?

Wed, 28 Dec 2022 02:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने लंबा समय दिल्ली में गुजरा, लेकिन अब जाना कम होता है। जब भी दिल्ली से कोई मंत्री आते है तो ताई से यह जरुर पूछते है कि ताई अब दिल्ली दूर क्यों है।

विज्ञापन
ताई से चर्चा करते विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन जब लोकसभा स्पीकर थी तो इंदौर आने पर कहती थी कि आजकल मेरा दिल्ली में रहना ज्यादा होता है, लेकिन इंदौरवासियों का स्नेह कम नहीं होता। पद से हटने के बाद सुमित्रा महाजन यानि ताई का अब दिल्ली जाना कम होता है। ऐसे में जो भी दिल्ली से नेता आते है। वे दिल्ली कम आने की वजह  उनसे जरुर पूछते है। प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में आए विदेश राज्यमंत्री मुरलीधरन भी ताई से मिले तो यह सवाल पूछ ही लिया कि ताई आप दिल्ली क्यों नहीं आती?

विज्ञापन


ताई ने कहा-इंदौर ज्यादा सुंदर है
विदेश राज्यमंत्री मुरलीधरन ने ताई से दिल्ली नहीं आने की वजह पूछी तो ताई ने कहा कि इंदौर में ज्यादा स्वच्छता रहती रहती है। इंदौर ज्यादा सुंदर हो गया। दिल्ली में कितना प्रदूषण रहता है। मंत्री मुरलीधरन ने भी सहमति भरे अंदाज में सिर हिलाते हुए कहा कि कोई नया आदमी चार-पांच दिन के लिए दिल्ली आता है तो प्रदूषण के कारण उसे खांसी, कफ जैसी समस्या हो जाती है। अापकों बता दे कि पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महाकाल लोक केे लोकार्पण के लिए इंदौर अाए थेे तो विमानतल पर ताई से मुलाकात कर उन्होंने कहा था कि ताई अाप तो दिल्ली को भूल ही गए हो।

1994 में एबीवीपी के अधिवेशन में आए थे मंत्री
मंत्री मुरलीधरन ने कहा कि वे पहली बार 1994 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में इंदौर आए थे। जब मुबंई महानगर पालिका के उपायुक्त जीआर खैरनार सम्मेलन में आए थे। उसके बाद कई बार इंदौर आना हुआ। वाकई इंदौर अब काफी साफ रहने लगा है। बाद मेें मंत्री के साथ चर्चा में सांसद शंकर लालवानी, महेंद्र हार्डिया, सुदर्शन गुप्ता भी शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें