स्वच्छता मॉडल से देपालपुर देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बना। अस्पताल में मारपीट मामले में कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार हुए। अबूधाबी फ्लाइट डेढ़ घंटे देरी से उड़ी, मंडियों में मुहूर्त के सौदे शुरू हुए तथा छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़ रही।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
1. आखिरकार इंदौर का पड़ोसी शहर देपालपुर कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर दूसरे स्थान पर रहा। स्वच्छत भारत मिशन ने देपालपुर की इंदौर के साथ जोड़ी जमाई थी। इंदौर तो सफाई में सिरमौर है ही, लेकिन इस बार देपालपुर का नाम भी सफाई में देशभर में रोशन करवा दिया।
2. इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में बच्चे की देखभाल को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया ने मारपीट की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।
3. इंदौर से अबूधाबी जाने वाली फ्लाइट तकनीकी खराबी और इमिग्रेशन समस्या के कारण डेढ़ घंटे देरी से रवाना हुई। निरस्त होने की खबर पर यात्रियों ने हंगामा किया, लेकिन समस्या ठीक कर विमान 10 बजे रवाना कर दिया गया।