फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 26: इंदौर के स्वच्छता मॉडल से चमका देपालपुर, देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर; मिला अवार्ड

Wed, 11 Nov 2026 04:47 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आखिरकार इंदौर का पड़ोसी शहर देपालपुर कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर दूसरे स्थान पर रहा। स्वच्छत भारत मिशन ने देपालपुर की इंदौर के साथ जोड़ी जमाई थी। इंदौर तो सफाई में सिरमौर है ही, लेकिन इस बार देपालपुर का नाम भी सफाई में देशभर में रोशन करवा दिया।
विज्ञापन
स्वच्छता का ताज देपालपुर को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छता के मामले में देशभर में लगातार अव्वल रहने वाले इंदौर ने अब अपने जोड़ीदार देपालपुर को भी स्वच्छता में देश में दूसरा स्थान दिलाया है। स्वच्छता प्रीमियर लीग में देपालपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। पिछले साल 1710वीं रैंक पर रहने वाले देपालपुर की तस्वीर बदलने के लिए इंदौर नगर निगम की टीम ने सालभर मेहनत की। इसी का नतीजा रहा कि दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देपालपुर नगर परिषद को सम्मानित किया। इंदौर के स्वच्छता मॉडल, बेहतर कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी ने देपालपुर को कचरा मुक्त और स्वच्छ शहर बनाने में अहम भूमिका निभाई।

कचरे के पहाड़ किए खत्म

विज्ञापन

करीब 20 हजार की आबादी वाले देपालपुर में पहले सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी। बनेड़िया के ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे के पहाड़ जमा हो चुके थे। सबसे पहले इंदौर नगर निगम की टीम ने यहां जमा पुराने कचरे का निपटान किया और खाली जमीन पर ग्रीन फॉरेस्ट विकसित किया। ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरे के वैज्ञानिक निपटान के लिए व्यवस्था बनाई गई। इसके बाद देपालपुर का नक्शा तैयार कर रूट निर्धारित किए गए और उनके अनुसार डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों की योजना बनाई गई। सबसे बड़ी चुनौती लोगों को जागरूक करना था, ताकि वे गीला और सूखा कचरा अलग-अलग दें। इसके लिए एनजीओ की मदद ली गई और पूरे देपालपुर को 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था से जोड़ा गया।

पेटियों से मुक्त बनाया
पहले देपालपुर में लोग सार्वजनिक कचरा पेटियों में कचरा डालते थे। इसके बाद नगर परिषद के वाहन इसे ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाते थे। इंदौर नगर निगम की टीम ने शहर से सभी कचरा पेटियां हटाईं और लोगों को 15 हजार से अधिक डस्टबिन वितरित किए। घरों से ही गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित होने से उसका निपटान आसान हो गया। खुले में कचरा फेंकने की आदत खत्म होने से खाली प्लॉट और सड़कों पर गंदगी कम हुई। इससे सुबह होने वाली सफाई के स्तर में भी सुधार आया।

बैकलेन को बनाया सुंदर

विज्ञापन

देपालपुर के मोहल्लों की बैकलेन में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यहां की दीवारों को सजाया गया, जिससे लोगों ने बैकलेन में कचरा फेंकना बंद कर दिया। सड़कों के डिवाइडर और सार्वजनिक स्थानों को वॉल पेंटिंग के जरिए सुंदर बनाया गया। गीले कचरे से खाद बनाने के लिए यूनिट भी स्थापित की गई। सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ ही आवारा मवेशियों को भी शहर से हटाकर गोशाला भेजा गया। इससे सड़कों पर पशुओं के कारण होने वाली गंदगी में कमी आई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें