पुलिस के अनुसार आरोपी पति इरफान अली काम-धंधा नहीं करता था और आए दिन पैसे की तंगी को लेकर विवाद होते थे। उसकी पत्नी को तीन माह का गर्भ भी था, लेकिन तात्कालिक विवाद के बाद पति ने पेट मेें पल रहे अपने बच्चे के बारे में भी नहीं सोचा और हत्या कर दी।
इंदौर में एक व्यक्ति ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को तीन माह का गर्भ था। पति ने रसोईघर में रखे सिलबट्टे से पत्नी के सिर पर वार किया। ज्यादा खून बहने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फरार पति की तलाश जारी है।
विज्ञापन
वारदात शहर के खजराना थाना क्षेत्र में दरगाह के पास बने कर्बला मैदान के समीप हुई। इस इलाके में इरफान अली ने एक दिन पहले ही कमरा किराए से लिया था। उसका आए दिन अपनी पत्नी रुखसार से विवाद होता था। शुक्रवार रात भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और विवाद के दौरान पति किचन में गया और सिलबट्टा उठा लाया और उसे पत्नी के सिर पर दे मारा। रुखसार के सिर पर वार से गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
हत्या की जानकारी मिलने के बाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पूरा कमरा अस्त व्यस्त था और फर्श पर खून बिखरा था। पुलिस ने उस सिलबट्टे को भी सबूत के तौर पर जब्त कर लिया जिससे इरफान ने अपनी पत्नी की हत्या की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी पति इरफान अली काम-धंधा नहीं करता था। आए दिन पैसे की तंगी को लेकर विवाद होता था। उसकी पत्नी को तीन माह का गर्भ भी था, लेकिन तात्कालिक विवाद के बाद पति ने पेट में पल रहे अपने बच्चे के बारे में भी नहीं सोचा और हत्या कर दी। हत्या के बाद पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, जिसमें आरोपी बैग लेकर जाता दिखाई दे रहा है।