फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: बस्तियों से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की पौध तैयार कर रही प्रकाश हॉकी क्लब की नर्सरी

Fri, 14 Apr 2023 10:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ग्रीष्मकालीन शिविरों का शुभारंभ, इंदौर के आसपास के जिलों से भी ट्रेनिंग के लिए आ रहे बच्चे, राष्ट्रीय स्तर के कोच सिखा रहे हॉकी के गुर
 
विज्ञापन
83वां ग्रीष्मकालीन वार्षिक प्रशिक्षण शिविर - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर का प्रकाश हॉकी क्लब पिछले 80 साल से अधिक समय से शहर की खेल प्रतिभाओं को तराश रहा है। इस क्लब ने मीर रंजन नेगी जैसे कई शानदार हॉकी खिलाड़ी देश को दिए हैं। शहर के युवाओं में बेहद प्रतिभा है और यदि उन्हें सही मार्गदर्शन मिले तो वे अंतरराष्ट्रीय हॉकी में भारत का नाम चमका सकते हैं। इसी सोच के साथ 83वां ग्रीष्मकालीन वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। शुभारंभ के मौके पर इंदौर के आसपास के जिलों से भी युवा शामिल हुए। कुल 100 युवाओं ने इस संकल्प के साथ शिविर का शुभारंभ किया कि लगन और मेहनत से वे एक दिन हॉकी के खेल में भारत को फिर से सिरमौर बनाएंगे। 
विज्ञापन


हॉकी के लिए सुविधाएं बढ़ाए सरकार
क्लब के सचिव देवकीनंदन सिलावट ने इस मौके पर कहा कि यदि सरकार खेलों में थोड़ी और सुविधाएं बढ़ाए तो देश के युवा अंतरराष्ट्रीय हॉकी में फिर से भारत की धाक जमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम पिछले 80 साल से अधिक समय से युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग दी जाती है और क्लब सैकड़ों राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार कर चुका है। 

क्लब के मुख्य एनआईएस कोच अशोक यादव ने कहा कि बच्चे कई किमी साइकिल चलाकर यहां पर हॉकी सीखने के लिए आते हैं। यह उनका जुनून ही है जो उन्हें आगे ले जाएगा। यदि आप एक बेहतर खिलाड़ी बनना चाहते हैं तो अनुशासन के साथ आपको अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पित रहना होगा। इस मौके पर सभी खिलाड़ियों को खेल किट दी गई। कार्यक्रम में शहर के कई वरिष्ठ खिलाड़ी, स्कूल-कालेज संचालक, समाजसेवी और खेल अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें