फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: शादी के 7 महीने बाद पति-पत्नी ने लिखा- जिंदगी में बहुत उलझन है, और जहर खाकर दे दी जान

Wed, 08 Dec 2021 04:11 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सात माह पहले ही दोनों की शादी हुई थी। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
विज्ञापन
sucide shimla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सात माह पहले ही दोनों की शादी हुई थी। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइट नोट मिला है जिसमें जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस जांच कर रही है कि ऐसी क्या वजह थी जिसके कारण दंपति ने यह कदम उठाया। 
विज्ञापन


घटना ग्रीन व्यू कॉलोनी की है। यहां मोनू गुप्ता अपनी पत्नी के साथ आयुष्मान अपार्टमेंट के फ्लैट में रहते थे। मंगलवार को पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। दोनों बाहर आए और पड़ोसियों को बात बताई। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। बाद में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान पति मोनू की मौत हो गई जबकि पत्नी अंजलि का इलाज चल रहा था। बुधवार को उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में लिखा था कि जिंदगी में बहुत उलझन है। अब जीना नहीं चाहते, स्वेच्छा से जान दे रहे हैं। अंतिम संस्कार गांव में किया जाए। मोनू और अंजलि की इसी साल अप्रैल में शादी हुई ती। मोनू बैंक में काम करता था। घटना के एक दिन पहले दोनों परिवार से मिलने भी गए थे। पुलिस को आशंका है कि संभवतः कर्ज की वजह से दंपति ने ऐसा कदम उठाया होगा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें