फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: प्रोफेसर ने छात्रा से किया दुष्कर्म, फिर उसकी पत्नी ने पीड़िता के पिता पर रेप का मामला दर्ज कराया

Fri, 07 Apr 2023 08:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रोफेसर ने छात्रा से दुष्कर्म किया, छात्रा ने थाने में इसकी रिपोर्ट दी। फिर प्रोफेसर की पत्नी ने छात्रा के पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के सबसे प्रतिष्ठित केआरजी कॉलेज के प्रोफेसर के द्वारा एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित केआरजी कॉलेज की बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा है। पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है, आरोपी प्रोफेसर ने उसे फेल करने की धमकी दी और उसके बाद उसने फोन करके बुलाया और अंजाम दिया। वहीं प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उसकी पत्नी ने भी शिरोल थाने में पीड़ित छात्रा के पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसमें सिरोल थाने की पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बता दें, ग्वालियर के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेज केआरजी यानी (कमला राजा गर्ल्स) कॉलेज की बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा ने अपने प्रोफेसर पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 23 साल की पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया है कि साल 2022 में उसने बीएससी फाइनल ईयर की परीक्षाएं दी थी। उसी समय उसकी पहचान कॉलेज के ही प्रोफेसर से हुई तो उन्होंने रिजल्ट को लेकर उनसे बातचीत की। उसके बाद पीड़िता ने बताया कि प्रोफेसर ने उनका मोबाइल नंबर लिया और वह धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। 

पीड़ित छात्रा ने बताया है कि बातचीत के बाद प्रोफेसर ने उसे अपनी चैंबर में बुलाया और उसके बाद मुझे अकेले में ले जाकर छूने लगा। जब इसका मैंने विरोध किया तो प्रोफेसर ने कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं और अच्छे नंबरों से पास करवा दूंगा। साथ ही प्रोफेसर ने कॉलेज में जॉब दिलाने का भी वादा किया।
विज्ञापन


कार में बैठाकर हाइवे पर ले गया...
पीड़ित छात्रा ने बताया, उसके बाद प्रोफेसर ने फेल करने की धमकी दी और कहा कि मुझे तुमसे मिलना है। उसके बाद 27 फरवरी 2023 को प्रोफेसर अपनी कार में बैठाकर हाइवे पर ले गया और उसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। धमकी दी कि अगर इसके बारे में किसी को बताया तो उसका कैरियर खत्म कर देगा। पीड़ित छात्रा अपने घर पहुंची और आप बीती को अपनी मां को बताया। उसके बाद पीड़ित और उसकी मां थाने में पहुंची, जहां प्रोफेसर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के पिता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज...
प्रोफेसर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद उसकी पत्नी ने पीड़िता के पिता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। प्रोफेसर की पत्नी ने पुलिस को बताया, छात्रा के मोबाइल नंबर से मेरे पति के मोबाइल पर कॉल आने के बाद बातचीत हो रही थी, जब इसकी जानकारी के लिए मैंने अपने पति से पूछा इतनी रात में किस लड़की का फोन आ रहा है तो उसके बाद विवाद हो गया और वह अपने मायके चली गई। उसके बाद उसने मायके से छात्रा के पिता का नंबर लिया और जब उसने कहा कि आपसे मुझे मिलना है और उसके बाद वह रात को शहर के ही एक पुल के पास पहुंची। वहां पर छात्रा का पिता अपनी कार में बैठा हुआ था। उसने कार में बैठने के लिए कहा और थोड़ी देर बाद उसने 20 लाख की डिमांड की और धमकी दी कि अगर रुपये नहीं आएंगे तो उसके पति को दुष्कर्म के मामले में फंसा देगा।

उसके बाद छात्रा का पिता उसे एक सुनसान जगह ले गया, जहां पर चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद छात्रा और उसके पिता ने फोन पर धमकी दी कि 20 लाख का तुमने इंतजाम नहीं किया है, वह उसके पति को दुष्कर्म के मामले में फंसा रहे हैं और उसके बाद छात्रा और उसके पिता ने पति पर झूठा दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। वहीं, इस मामले को लेकर सीएसपी विजय भदोरिया का कहना है कि इस मामले में क्रॉस रेप की एफआईआर दर्ज की गई है। पहला मामला कंपू थाना पुलिस ने छात्रा द्वारा केआरजी के प्रोफेसर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है और दूसरा मामला प्रोफेसर की पत्नी ने छात्रा के पिता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अब इन दोनों मामलों की जांच करने में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें