डॉ गोविंद सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी साल में राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। एक बार फिर मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को आड़े हाथों लिया। नेता प्रतिपक्ष ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया परिवार को चापलूस बताया है।
गोविंद सिंह ने सिंधिया परिवार पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा है कि वह व्यक्ति और पूरा खानदान जो राजीव, सोनिया और राहुल गांधी के पीछे चापलूसी कर काम करते थे। उनके पीछे लगकर पिछलगा वाले व्यक्ति उनके नाम पर पूरे खानदान ने मंत्रिमंडल लाभ उठाया। ऐसे लोग ऐसे नेताओं के बारे में शर्मनाक टिप्पणी करते हैं तो यह बेहद शर्मनाक है। इस तरह के लोगों को आत्मविवेचना करना चाहिए। डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि व्यक्ति को अपनी हैसियत के हिसाब से टिप्पणी करना चाहिए।
इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा है कि मैं चाहता हूं कि कम से कम पांच से छह महीने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ लेनी चाहिए, जिस पार्टी ने उन्हें सींचकर इतना बड़ा बनाया है, उस पार्टी को छोड़कर सरकार गिराने का फल तभी तो सिद्ध होगा। जब सिंधिया को बीजेपी पार्टी द्वारा सीएम बनाया जाएगा।