बारिश ने इंदौर की सड़कों की पोल खोलकर रख दी है। शनिवार रात सड़क के जानलेवा गड्ढे में दोपहिया वाहन हादसे का शिकार हो गया। इससे एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई।
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में शनिवार को सड़क पर गड्ढे के कारण एक छात्रा की जान चली गई। हादसा रिंग रोड पर हुआ। उनका दोपहिया वाहन उछलकर गिर गया और एक छात्रा के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृत छात्रा की पहचान सरिता रणदा के रूप में हुई है। वह अपनी सहेली सुजाता और मुंहबोले भाई राहुल के साथ दोपहिया वाहन से जा रही थी। रिंग रोड पर पानी भरा होने से वाहन का अगला पहिया गड्ढे में चला गया। तीनों गाड़ी से उछलकर नीचे गिर गए। सरिता के सिर में गहरी चोट लगने से उसने दम तोड़ दिया। वह धार की रहने वाली थी। इंदौर में रहकर एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।