फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: दमोह में कक्षा बारहवीं के पेपर में पकड़ा गया मुन्नाभाई, फोटो मिलान करने पर हुआ खुलासा

Thu, 08 Feb 2024 07:37 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह

सार

दमोह में गुरुवार को कक्षा बारहवीं का अंग्रेजी का पेपर था। एक्सीलेंस स्कूल में बनाए परीक्षा केंद्र में एक छात्र की जगह दूसरा युवक अंग्रेजी का पेपर देने पहुंच गया। फोटो मिलान पर खुलाला हुआ और परीक्षा देने आए युवक को पुलिस के हवाले किया गया। 
विज्ञापन
दमोह में 12वीं की परीक्षा के दौरान मुन्नाभाई को पकड़ा गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में कक्षा बारहवी की परीक्षा के अंग्रेजी के पेपर में एक मुन्नाभाई पकड़ा गया है, जो परीक्षार्थी की जगह पेपर देने पहुंच गया था। फोटो मिलान करने पर खुलासा हुआ। पुलिस उस युवक को अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन


बता दें कि मामला शहर के एक्सीलेंस स्कूल का है। परीक्षा प्रभारी राजेश रविदास ने बताया कि गुरुवार को कक्षा बारहवीं का अंग्रेजी का पेपर था। एक्सीलेंस स्कूल में बनाए परीक्षा केंद्र प्राइवेट छात्र परीक्षा दे रहे हैं। इसमें एक छात्र की जगह दूसरा युवक अंग्रेजी का पेपर देने परीक्षा केंद्र पहुंच गया और अंदर जाकर बैठ गया। छात्र को उत्तर पुस्तिका मिल गई थी। इसी बीच जब उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर के लिए पर्यवेक्षक उसके पास पहुंचे और उसका फोटो मिलान किया तो पेपर देने वाला दूसरा छात्र था। इसके बाद केंद्राध्यक्ष को सूचना दी और संबंधित छात्र को पुलिस के हवाले किया गया। बताया जा रहा है कि किसी कृष्णा नाम के छात्र की जगह यह युवक बैठा था। कोतवाली टीआई आनंद सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा आवेदन दिया गया है कि एक युवक दूसरे छात्र की जगह पेपर देने पहुंचा था आवेदन पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें