फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आंगनवाड़ी में कढ़ी-चावल खाने से 12 बच्चे बीमार, उल्टियों के बाद छाने लगी बेहोशी, अस्पताल में भर्ती

Thu, 08 Feb 2024 05:25 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह

सार

दमोह की एक आंगनवाड़ी के बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बच्चों ने आंगनवाड़ी का खाना खाया था, उसके बाद उन्हें उल्टियां होने लगीं। 12 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लाए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के मुडारी गांव में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। यहां के एक आंगनवाड़ी केंद्र में गुरुवार दोपहर कढ़ी-चावल खाने के बाद करीब एक दर्जन बच्चे बीमार हो गए। उल्टी, दस्त और बेहोशी की हालत होने के बाद परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा बच्चों का इलाज शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


खबर मिलने के बाद महिला बाल विकास अधिकारी संजीव मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे और बच्चों की सेहत की जानकारी लेने के बाद परिजनों से चर्चा की और उनकी मौजूदगी में बच्चों का इलाज कराया गया।

बीमार हुए चार वर्षीय मासूम लोकेंद्र सिंह के पिता पंचम सिंह ने बताया कि आंगनवाड़ी में प्रतिदिन की तरह करीब 10, 12 बच्चे पहुंचे थे। गुरुवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता जैन ने पहले खाने में खिचड़ी दी और उसके बाद बच्चों को कढ़ी चावल खिलाया और कुछ देर बाद बच्चों के पेट में दर्द शुरू हो गया और उन्होंने उल्टी, दस्त होने लगे और बेहोशी की हालत में पहुंचने लगे। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना था कि हम लोगों को जानकारी लगी तो आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे और अपने बच्चों को लेकर जिला अस्पताल आए। बच्चों के बीमार होने की खबर मिलने के बाद महिला बाल विकास के अधिकारी संजीव मिश्रा, एसडीएम आरएल बागरी , तहसीलदार मोहित जैन और अन्य स्टाफ अस्पताल पहुंच गया। उनकी मौजूदगी में बच्चों का इलाज किया गया। हालांकि इलाज के बाद बच्चों की हालत सामान्य है। महिला बाल विकास अधिकारी संजीव मिश्रा ने बताया कि यह फूड पॉइजनिंग से जुड़ा मामला है। मौके के लिए टीम रवाना की गई है। खाने की जांच की जाएगी। यदि कोई दोषी होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें