फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंजनी माता की प्रतिमा की आंखों से रिस रहा पानी, चमत्कार मान रहे श्रद्धालु

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Updated Wed, 22 Mar 2023 01:16 PM IST

मध्यप्रदेश के दमोह के हटा ब्लॉक के लुहारी गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव के एक मंदिर में विराजित माता अंजनी की प्रतिमा की आंखों से पानी की बूंदें निकलने की बात कही जा रही है। वीडियो भी सामने आया है। नवरात्रि के मौके पर ये वायरल भी हो रहा है। लोग इसे माता की आंखों से आंसू बहना बता रहे हैं। इस घटना के बाद मंदिर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और भजन-कीर्तन शुरू हो गया। पुरातत्व विभाग के अधिकारी के अनुसार वाष्पीकरण से ऐसा हो सकता है।

बता दें कि लुहारी गांव में खेतों के बीच माता अंजनी का मंदिर है, जहां पूरे गांव के लोग पूजन करने आते हैं। मंगलवार सुबह लुहारी गांव का एक युवक हेमराज सिंह लोधी माता के दर्शन करने गया तो उसने माता की प्रतिमा की एक आंख से आंसू बहते देखे। कुछ ही देर में यह खबर गांव में फैल गई। लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। कुछ लोग माता का आंखों से आंसू निकलने की बात कह रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए।

रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय के सुरेंद्र चौरसिया का कहना है कि यदि प्रतिमा प्राचीन है तो उनके रिकार्ड में दर्ज होती है, लेकिन यदि प्रतिमा नई है तो वाष्पीकरण के कारण पानी की बूंद निकल सकती है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें