फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उमरिया में फिर सामने आया भ्रष्टाचार, कुछ ही समय में उखड़ने लगी 70 लाख की लागत से बनी सड़क

Sun, 05 Feb 2023 07:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश

सार

उमरिया जिले में हाल ही में लगभग 70,00,000 रुपये की लागत से सड़क बिछाई गई थी। लेकिन अब वह पूरी तरह से उखड़ने की कगार पर आ चुकी है। स्थानीय इसका कारण सड़क बनाने के दौरान हुए भ्रष्टाचार को मान रहे हैं।
विज्ञापन
उमरिया जिले में हाल ही में बिछाई गई रोड की हालत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में हाल ही में एनएच-43 से मंगठार तक लगभग 70,00,000 रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कार्य हुआ था। लेकिन रविवार यानी पांच फरवरी तक सड़क पूरी तरह से उखड़ने की कगार पर आ चुकी है। इसका कारण सड़क बनाने के दौरान हुआ भ्रष्टाचार माना जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं, जब सड़क के उखड़ने का कारण एसडीओ एसके जैन से पूछा गया तो उनका गैर जिम्मेदाराना बयान सामने आया है। उनके मुताबिक, ठेकेदार का कहना है कि ठंड के कारण डामर (तारकोल) निकलने लगता है और गर्मी आने पर अपने आप डामर चिपक जाती है। फिलहाल हम उसे दिखा लेंगे रोड की गारंटी पांच साल तक रहती है हम उसे बनाते रहेंगे।

इससे पहले एसडीओ को इस बारे में जानकारी दी गई थी, लेकिन फिर भी सुधार कार्य नहीं हुआ था। इसके पहले ठेकेदार के द्वारा जो सड़क बनवाई गई थी उसकी भी डामर उखड़ गई थी। उसका ग्रामीणों ने काफी विरोध भी किया था। कहीं न कहीं पूरे इस क्रियाकलाप में ठेकेदार के साथ एसडीओ की भी मिलीभगत मानी जा रही है। बहरहाल, अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले में प्रशासन की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें