कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का चुनावी दौरा शुरू हो गया है। आज मुख्यमंत्री यूपी के देवरिया और अंबेडकर नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विशेष विमान से स्टेट हैंगर भोपाल से गोरखपुर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के बाद अब उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। वह देवरिया जिले के रामपुर कारखाना विधानसभा से प्रत्याशी सुरेंद्र चौरसिया और अंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर विधानसभा से प्रत्याशी धर्मराज निषाद के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें मुख्यमंत्री 15 फरवरी को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उनको सामान्य लक्षण थे। जानकारी के अनुसार अब उनकी रिपोर्ट नेगिटिव आ गई है।