फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: ईंट भट्ठे के लिए खोदी गई खंती में डूबने से दो बच्चों की मौत; शवों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 14 Oct 2023 09:08 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

ईंट भट्ठे के लिए खोदी गई मिट्टी की खंती में भरे पानी के किनारे बच्चों के कपड़े मिले से हुआ शक। खंती का पानी निकाल कर बच्चों के शवों की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन
शवों की तलाश में जुटी पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परासिया के बीजी साइडिंग के समीप एक पानी से भरी खंती में दो बच्चे डूब गए। देर रात सूचना मिलने पर पुलिस दल शवों की तलाश में मौके पर पहुंचा। चंदमेटाबनागर परिषद के वैक्यूम एम्प्टायर को बुलाकर उससे खंती खाली कराई गई।

विज्ञापन


एसडीओपी जितेंद्र जाट और टीआई जिगोतिन सरेआम मौके पर पहुंचे और शवों को निकालने का काम शुरू किया। सात साल की उम्र के दो बच्चे रूपेश सूर्यवंशी और अंश धुर्वे देर शाम तक खेल रहे थे। 9 बजे तक उनके परिजनों ने उन्हें आसपास तलाश किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। आसपास तलाश के दौरान ईंट भट्ठे के लिए खोदी गई मिट्टी की खंती में भरे पानी के किनारे बच्चों के कपड़े मिले। इसके बाद गड्ढे में बच्चों की तलाश शुरू हुई। पहले पंप लगाया गया, लेकिन करंट नहीं मिला।

इसके बाद वैक्यूम एम्प्टायर बुलाया गया। इससे पानी खाली करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अंधेरा और दुर्गम स्थान होने से पुलिस को काम करने में भारी परेशानी हुई। इधर, नगर पालिका के सेनेटरी सुपरवाइजर सलीम खान के साथ नगर पालिका की टीम भी मौके पर जुटी रही। एसआई तरेंद्र तिवारी, एफएस मर्सकोले, वीरेंद्र पाल और पूरी टीम बचाव कार्य मे जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें