फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara News: बम्हनी के जंगलों में खून से लथपथ मिली लापता युवक की लाश, पुलिस ने दो दोस्तों को पूछताछ के लिए उठाया

Fri, 20 May 2022 06:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में लापता युवक का खून से सना शव बरामद किया गया है। जंगलों में शव पड़ा था। मृतक को आखिरी बार दो दोस्तों के साथ देखा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा जिले के खून से लथपथ एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के खून से लथपथ एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त परतापुर में रहने वाले युवक के रूप में हुई है। वह दो दिनों से लापता था। पुलिस ने शक के आधार पर दो दोस्तों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

 
पुलिस की जानकारी के अनुसार जिले के हर्रई के परतापुर का रहने वाला 45 वर्षीय राजू उर्फ त्रिलोकी पिता बलराम घौसी 17 मई से लापता था। वह घर से हर्रई जाने की बात कहकर निकला था, इसके बाद नहीं लौटा। बुधवार को राजू घौसी की मोटरसाइकिल बम्हनी के जंगलों के समीप मिली थी। पुलिस ने वाहन मालिक की तलाश की तो जंगल के अंदर एक शव मिला, जिसकी शिनाख्त बाद में राजू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा लिया है, जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
 
इस मामले में मृतक के दो दोस्तों पर संदेह जताया जा रहा है, दरअसल आखिरी बार राजू को उसके दो दोस्तों के साथ शराब पीते देखा गया था। पुलिस ने इन दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें