फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: सांसद हेमा मालिनी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोलीं- पूरा देश कह रहा- अबकी बार 400 पार

Fri, 08 Mar 2024 03:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर मुझे बहुत अच्छा लगा, वैसे तो मैं कल भी बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। लेकिन, महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल के दर्शन करने का जो अवसर मिला है उससे मैं धन्य हो गई।
विज्ञापन
सांसद हेमा मालिनी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार पूरा देश कह रहा है कि अबकी बार 400 पार, और यही होगा भी। कोई भी गलत काम हो नहीं सकता है, मैंने बाबा महाकाल के दरबार में प्रार्थना की है तो सब अच्छा ही होगा। यह बात शुक्रवार को अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से कही। 

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर मुझे बहुत अच्छा लगा, वैसे तो मैं कल भी बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। लेकिन, महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल के दर्शन करने का जो अवसर मिला है उससे मैं धन्य हो गई। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी है शिवजी की कृपा से हमारे देश की महिलाएं भी तरक्की करें, उन्नति करें और प्रगति के पद पर आगे बढ़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिला वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए कई काम किए हैं। सभी लोग एकजुट होकर कार्य करें और देश की प्रगति के लिए आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने पर सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि बाबा महाकाल से जीत की कामना की है। जीतने के बाद भी हम बाबा महाकाल के दरबार जरूर आएंगे। उन्होंने कहा कि  मैं ही नहीं पूरा परिवार बाबा महाकाल का भक्त है। आज भी मैं अपने समधी, बेटे और दामाद के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने आई हूं। बाबा महाकाल हमारी मनोकामना पूर्ण करें, यही विनती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें