फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर में 1.5 करोड़ का  655 किलो गांजा जब्त, एनसीबी ने ट्रक जब्त कर दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Fri, 08 Mar 2024 03:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

एनसीबी ने बताया कि ट्रक उड़ीसा के सोनपुर से गांजा लेकर सागर आ रहा था। लंबे समय से इन तस्करों पर एनसीबी की नजर थी। टीन में 655 किलो गांजा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बोरियों में भरा गांजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सागर में 655 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त किए गांजे की कीमत 1 करोड़ पांच लाख रुपये आंकी गई है। यह गांजा ट्रक से स्पलाई किया जा रहा था। जिसे जब्त कर एनसीबी की टीम ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एनसीबी की टीम उड़ीसा से सागर गांजा सप्लाई करने वाले तस्करों की छानबीन में जुटी हुई थी। गुरुवार रात को टीम को मिली सूचना के आधार पर सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के सौरई गांव के पास एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी में ट्रक में पोहे की बोरियों में गांजा पाया गया, जो करीब 655 किलो था। इस गांजे की कीमत एक करोड़ पांच लाख रुपये है। इसके बाद एनसीबी ने ट्रक और गांजा जब्त कर दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी ने बताया कि ट्रक उड़ीसा के सोनपुर से गांजा लेकर सागर आ रहा था। लंबे समय से इन तस्करों पर एनसीबी की नजर थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें