फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: CM ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए पैसे मांगने वाले उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी संजय जैन को बर्खास्त किया

Mon, 15 May 2023 09:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी संजय जैन का दो माह पूर्व एक ऑडियो वायरल हुआ था।  इस ऑडियो में संजय जैन अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण में आवेदनकर्ता से पैसे मांग रहे थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते जैन को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
संजय जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के मामले में फंसे उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ क्लास वन अधिकारी एवं ओएसडी संजय जैन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। बता दें जैन का अनुकंपा नियुक्ति को लेकर एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी संजय जैन का दो माह पूर्व एक ऑडियो वायरल हुआ था।  इस ऑडियो में संजय जैन अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण में आवेदनकर्ता निशांत से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। निशांत को पिता की मौत के बाद विभाग में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ किया गया था। जैन के निशांत से घूस मांगने के ऑडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया और जैन को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए थे। 

 इस मामले में दो माह में विभागीय जांच पूरी हुई, जिसमें जैन दोषी पाए गए। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर संजय जैन को शासकीय सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है। भ्रष्टाचार , रिश्वत जैसे मामले में जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत पर त्वरित निर्णय लिए जा रहे है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विगत दो माह में 15 मार्च के बाद अब तक भ्रष्टाचार के 75 प्रकरण में 119 शासकीय सेवकों के विरूद्ध अभियोजन की मंजूरी भी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें