फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: संविदा कर्मचारियों ने किया चुनाव का बहिष्कार, नहीं मिला पांच महीने से वेतन

Thu, 09 Nov 2023 03:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: स्वास्थ्य विभाग में 4500 के करीब संविदा पैरामेडिकल स्टाफ तथा डॉक्टर कार्यरत हैं। इन सभी ने शासन को चेतावनी दी है कि वेतन भुगतान कराया जाय नहीं तो संविदा मेडिकल स्टाफ तथा डॉक्टर दीपावली नहीं मनायेंगे। इतना ही नहीं ये सभी चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे। मोमबत्ती जलाकर कार्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी भी इन्होंने दी है।
विज्ञापन
वल्लभ भवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नियमित पदों पर काम करने वाले संविदा पैरा मेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों ने पिछले पांच महीनों से वेतन न मिलने के कारण चुनाव का बहिष्कार किया है। मध्य प्रदेश संविदा पैरा मेडिकल स्टाफ कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन तिवारी ने बताया कि कई जिलों में पिछले पांच महीने से बिना वेतन के काम कर रहे हैं। बच्चों की फीस जमा करने के लिए कर्मचारियों के पास पैसे नहीं हैं। इस सम्बंध में विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि वेतन हेड में पैसा नहीं है तो दूसरे मद से इसमें वेतन मद में पैसा ट्रांसफर करने के लिए वित्त विभाग में फाइल भेज रहे हैं। वित्त विभाग बार-बार आपत्ति लगाकर फाइल वापस भेज रहा है जिसके कारण पिछले पांच महीने से संविदा पैरा मेडिकल स्टाफ और मेडीकल ऑफिसर डॉक्टरों को पिछले जुलाई माह से वेतन नहीं मिला है जिससे नियमित पदों के विरुद्ध कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी बड़े अक्रोशित हैं।
विज्ञापन


नहीं मनाएंगे दीवाली
तिवारी ने कहा कि शुक्रवार को धनतेरस का त्यौहार है उसके बाद दीपावली है उसके बावजूद संविदा कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। तिवारी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव महोदय को पत्र लिखकर भी मांग की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें