दीवाली के अवसर पर यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेल विभाग स्पेशल ट्रेन चला रहा है, ताकि यात्री समय पर आसानी से अपने घरों को पहुंच पाएं। इसी कड़ी में 09413/09414 अहमदाबाद-समस्तीपुर-अहमदाबाद के मध्य 04-04 ट्रिप साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गंतव्य को जाएगी।
अहमदाबाद से समस्तीपुर की टाइमिंग
गाड़ी संख्या 09413 अहमदाबाद से समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 09.11.2023 से 30.11.2023 तक अहमदाबाद स्टेशन से दोपहर 15:30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन शुक्रवार को इटारसी प्रातः 06:05 बजे, जबलपुर 09:30 बजे कटनी 11:00 बजे, सतना 12:45 बजे आकर समस्तीपुर स्टेशन तीसरे दिन शनिवार को भोर में 04:00 बजे पहुंचेगी।
डॉ. अम्बेडकर नगर से पटना की टाइमिंग
गाड़ी संख्या 09343 डॉ. अम्बेडकर नगर से पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 09.11.2023 से दिनांक 30.11.2023 के मध्य प्रत्येक गुरुवार को डॉ. अम्बेडकर नगर स्टेशन से शाम 18.30 बजे प्रस्थान कर संत हिरदाराम नगर 22.48 बजे, विदिशा 23.30 बजे, दूसरे दिन शुक्रवार को बीना मध्यरात्रि 01.30 बजे, सागर 02.35 बजे, दमोह 03.43 बजे, कटनी मुडवारा प्रातः 05.45 बजे , सतना 07.40 बजे आकर पटना स्टेशन शाम 18.30 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09344 पटना से डॉ. अम्बेडकर नगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 10.11.2023 से 01.12.2023 के मध्य प्रत्येक शुक्रवार को पटना स्टेशन से 21.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शनिवार को सतना प्रातः 08.00 बजे, कटनी मुडवारा 10.00 बजे, दमोह 12.10 बजे, सागर दोपहर 13.27 बजे, बीना शाम 16.00 बजे, विदिशा 17.08 बजे, संत हिरदाराम नगर 19.03 बजे आकर डॉ. अम्बेडकर नगर स्टेशन रात्रि 23.55 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 01 पैंट्री कार एवं 02 ब्रेक वैन सहित कुल 22 कोच रहेंगे। यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मक्सी जं., संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुडवारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।