फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: चोरी के तीन मामलों का हुआ खुलासा, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

Sat, 07 Dec 2024 08:47 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

थाना राजेंद्रग्राम पुलिस ने पांच माह पूर्व  हुई चोरी के प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए सोने चांदी के जेवरात को बरामद करने के साथ ही दो अन्य चोरी की वारदात को अंजाम देना भी आरोपियों ने कबूल किया। फरियादी मनीराम सिंह पेन्दो पिता स्व. शोभलाल सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम जुहिली थाना राजेन्द्रग्राम ने 3 जुलाई 24 को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 2 जुलाई को घर के सभी लोग बाहर गये थे।

तभी शाम करीब 03.00 बजे से शाम करीब 05.30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात दो नग चांदी का करधन, चार नग चांदी का पैजेब, तीन पत्ती वाला सोने का मंगलसूत्र चोरी कर ले गये थे। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज करते हुए जांच की जा रही थी, जहां 4 दिसंबर को दो संदेही विमलेश पिता महिपाल नायक उम्र 19 वर्ष एवं शुभम सिह पिता अनूप सिह टेकाम उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी ग्राम लखनपुर थाना कोतवाली अनूपपुर को पकड़कर पूछताछ किया गया।  

जिन्होंने ग्राम जुहली मे चोरी करने की घटना स्वीकार कर चोरी का समान राजेश सोनी पिता रमेश सोनी उम्र 48 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर थाना कोतवाली अनूपपुर को बेचना स्वीकार किया। संदेहियों के बताये अनुसार राजेश सोनी को दस्तयाब कर पूछताछ की गई, जिससे चोरी गये समान दो नग चांदी का करधन, चार नग चांदी का पैजेब, तीन पत्ती वाला सोने का मंगलसूत्र कुल कीमती 1 लाख 50 हजार रूपए का समान खरीदना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटर साइकिल, एक मोबाइल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है ।

दो अन्य चोरी के मामलों का भी हुआ खुलासा
थाना राजेंद्र ग्राम में गिरफ्तार आरोपियों ने अन्य चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। जिनमें थाना करनपठार के ग्राम खाल्हेदूधी के 26 जुलाई को फरियादी दुर्गेश लाल नंदा के मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी करने व थाना कोतवाली के पुरानी बस्ती अनूपपुर में 12 अगस्त को सूने मकान में रात में ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात चोरी करना शामिल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें