फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस सतर्क, डीजीपी ने रोकथाम के लिए जारी किए निर्देश

Tue, 14 Sep 2021 11:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

विभिन्न राज्यों में हाल के दिनों में हुई मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। डीजीपी मुकुल गोयल ने इन घटनाओं की रोकथाम के लिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
डीजीपी मुकुल गोयल - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न राज्यों में हाल के दिनों में हुई मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। डीजीपी मुकुल गोयल ने इन घटनाओं की रोकथाम के लिए निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में उन्होंने जोन के एडीजी, रेंज के आईजी व डीआईजी और जिलों के पुलिस कप्तानों व पुलिस आयुक्तों को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


पत्र में कहा गाय है कि भीड़ द्वारा हिंसा व हत्या की घटनाएं जघन्य अपराध है। इसे रोकने के लिए पहले भी निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके तहत नोडल अधिकारी नामित करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि जहां नोडल अधिकारी नामित नहीं किए गए हैं, वहां तत्काल नोडल अधिकारी नामित किए जाएं। 

सुरक्षा शाखा के बेड़े में शामिल होंगी 35 बुलेट प्रूफ गाड़ियां
सुरक्षा शाखा के बेड़े में 35 नई बुलेट प्रूफ गाड़ियां शामिल की जाएंगी। इसके लिए सुरक्षा शाखा को शासन ने मंजूरी दे दी है। इस के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया जा रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री व राज्यपाल के अलावा वीआईपी मूवमेंट के समय सुरक्षा शाखा से गाड़ियां उपलब्ध कराई जाती हैं। अभी जो गाड़ियां सुरक्षा शाखा के पास हैं, उसमें से कई गाड़ियां कंडम हो चुकी हैं। इन्हीं गाड़ियों को बदलने के लिए नई गाड़ियां खरीदी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें