कानपुर में सबसे ज्यादा गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास।
फिलहाल मानसून में देरी के आसार नहीं!
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून के अपनी सामान्य तिथि 19 मई को दक्षिणी अंडमान सागर में तथा 31 मई को अपनी सामान्य तिथि एक जून से एक दिन पूर्व केरल में प्रवेश करने की सम्भावना है| इसके उपरान्त ही मानसून की दोनों शाखाओं की सक्रियता के आधार पर शेष भारत में मानसून की बढ़ोत्तरी का निर्धारण होता है| उत्तर प्रदेश में मानसून की बंगाल की खाड़ी की शाखा के प्रदेश के उत्तर पूर्वी भाग में गोरखपुर से प्रवेश की सामान्य तिथि 18 जून, राजधानी लखनऊ पहुँचने की सामान्य तिथि 23 जून तथा पूरे प्रदेश को आच्छादित कर लेने की सामान्य तिथि 27 जून है| मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक, तीन दिन आगे और तीन दिन पीछे हो सकती है मानसून के आने की तिथि।