अखिलेश यादव व राहुल गांधी।
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय मंत्री अमित शाह 12:45 बजे इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी में उतरेंगे और यहां से हेलीकॉप्टर से परशुरामपुर ठेकहाई में उतरेंगे। यहां से सभा स्थल 1:15 पहुंचेंगे और 2:05 पर उड़ान अकादमी के लिए हेलीकॉप्टर से जाएंगे। इसी तरह सपा मुखिया अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से 2:45 पर न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला के मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे और फिर कार से 2:50 पर राजीव गांधी स्टेडियम आईटीआई शिवाजी नगर के मैदान में पहुंचेंगे। राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से रॉयल स्कूल में उतरेंगे और वहां से कार से सभा स्थल शिवाजी नगर पहुंचेंगे। यहां पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। 4:45 पर सभा खत्म हो जाएगी।