फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur Murder: उदयपुर की घटना को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, डीजीपी बोले- भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर भी होगी कार्रवाई

Wed, 29 Jun 2022 04:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थक की निर्मम हत्या के बाद यूपी पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रख रही है। इस संबंध में प्रदेश के डीजीपी ने बयान दिया है।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी डी एस चौहान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थक की निर्मम हत्या की घटना के बाद यूपी में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश के डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उकसावे वाली या भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में फूट पेट्रोलिंग करने और गहन चेकिंग करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें