फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : भाजपा के संसदीय बोर्ड में शामिल हो सकते हैं मुख्यमंत्री योगी, असम के सीएम को भी मिल सकती है जगह

Mon, 11 Apr 2022 09:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन, वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति नियुक्त होने और राज्यसभा में नेता थावरचंद गहलोत की सेवानिवृत्ति के बाद से बोर्ड में चार पद खाली है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जल्द भाजपा  संसदीय बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया जा सकता हैं। उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड जीत और योगी की लोकप्रियता के मद्देनजर पार्टी उन्हें संसदीय बोर्ड में शामिल करने पर विचार कर रही है। बोर्ड में शामिल होने के बाद योगी का भाजपा की राजनीति में कद बढ़ेगा।

विज्ञापन




11 सदस्यी संसदीय बोर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष सदस्य हैं।

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन, वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति नियुक्त होने और राज्यसभा में नेता थावरचंद गहलोत की सेवानिवृत्ति के बाद से बोर्ड में चार पद खाली है। सूत्रों के मुताबिक योगी के साथ असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वशर्मा को भी बोर्ड में शामिल किया जा सकता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें