फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में फिर बदलाव, 31 अगस्त से 4 सितंबर तक होगा आयोजन

Wed, 11 Aug 2021 10:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रभावी सचिव राम रतन ने बताया कि परीक्षा में बदलाव शैक्षणिक सत्र नियमित करने के लिए किया गया है। इस बार प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में सुबह 8:00 से 10:30 तक, दोपहर 12:00 से 2:30 तक और शाम 4:00 से 6:30 बजे तक पूर्ण रूप से ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम में फिर बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा निर्धारित तिथि से पहले कराई जाएगी। पहले 9 से 14 सितंबर तक होनी थी लेकिन अब इसे 31 अगस्त से 4 सितंबर तक कराने का फैसला किया गया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

विज्ञापन

प्रभावी सचिव राम रतन ने बताया कि परीक्षा में बदलाव शैक्षणिक सत्र नियमित करने के लिए किया गया है। इस बार प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में सुबह 8:00 से 10:30 तक, दोपहर 12:00 से 2:30 तक और शाम 4:00 से 6:30 बजे तक पूर्ण रूप से ऑनलाइन होगी।

31 अगस्त, एक व दो सितंबर को ग्रुप ए की परीक्षा होगी। तीन सितंबर को ई-1 ग्रुप, चार सितंबर को पहली पाली में ई-2 ग्रुप, दूसरी पाली में बी, सी, डी, एफ, जी, एच व आई ग्रुप और तीसरी पाली में के ग्रुप की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें