फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित ढ़ाचा विध्वंस: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का तंज, क्या कारसेवकों को गोली चलवाने का श्रेय नहीं लेंगे अखिलेश जी

Mon, 06 Dec 2021 01:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश जी आप हर बात का श्रेय लेते हैं क्या कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय नहीं लेंगे?
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बाबरी विध्वंस के दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हर बात का श्रेय लेने वाले अखिलेश जी, क्या आप अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय नहीं लेंगे?

विज्ञापन


आज छह दिसंबर होने के कारण अयोध्या में सुरक्षा घेरा बेहद सख्त किया गया है। आमजन व श्रद्धालु त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे से होकर गुजर रहे हैं।

अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों पर है सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। सभी चार पहिया और दोपहिया वाहनों को चेक किया जा रहा है।

पुलिस पीएसी व सीआरपीएफ समेत इंटेलिजेंस तथा सादी वर्दी में पुलिस बल अयोध्या की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। नगर में आने जाने वाले लोगों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें