फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : अब अवध और पूर्वांचल में होगा सत्ता का संग्राम, 'अमर उजाला' का चुनावी रथ लखनऊ के लिए रवाना

Mon, 06 Dec 2021 01:14 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 पश्चिमी और ब्रज के 22 जिलों को कवर करने के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' दूसरे पड़ाव के लिए निकल चुका है। इस बार हम आपको अवध और पूर्वांचल के जिलों का चुनावी माहौल दिखाएंगे। 
विज्ञापन
नोएडा स्थित अमर उजाला कार्यालय से चुनावी रथ सत्ता का संग्राम रवाना किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और अवध का चुनावी मिजाज समझने के लिए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सोमवार को लखनऊ के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान 'अमर उजाला' की टीम अवध और पूर्वांचल के कई जिलों में युवाओं, महिलाओं और आम लोगों के बीच पहुंचेगी। यहां उनके मुद्दों पर चर्चा होगी। राजनीतिक दलों के नेताओं से भी सवाल-जवाब होंगे। उनसे पूछा जाएगा कि उन्होंने अपने क्षेत्र के लिए क्या-क्या किया? 
विज्ञापन


आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप वोट करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?  



अब तक 22 जिलों में हो चुका है कार्यक्रम
अब तक पश्चिमी यूपी और ब्रज के 22 जिलों में 'सत्ता का संग्राम' आयोजित हो चुका है। 11 नवंबर को गाजियाबाद से चला ये रथ मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ होते हुए एक दिसंबर को बुलंदशहर पहुंचा था। इन जिलों में महिलाओं, युवाओं, कामगारों, नेताओं, व्यापारियों समेत हर वर्ग के लोगों को अपने मन की बात बोलने का मौका दिया गया। लोगों ने खुलकर अपनी समस्याओं और उम्मीदों के बारे में बताया। 
विज्ञापन


पढ़िए पश्चिमी यूपी और ब्रज के लोगों ने क्या कहा?  'सत्ता का संग्राम' में क्या होगा खास?
चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। चाय पर चर्चा के साथ-साथ महिलाओं-युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।

विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।

इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे?
  • अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
  • 'सत्ता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
  • amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
  • सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।
  • इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट "आवाज" पर भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें