फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अब डेंगू के कहर से मिलेगी राहत, जल्द आएगा बचाव का टीका, ट्रायल शुरू

Sat, 15 Jun 2024 01:23 PM IST
ishwar ashish सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ

सार

केजीएमयू ने ट्रायल शुरू कर दिया है। सफल होने पर इसका इस्तेमाल शुरू किया जाएगा। इससे बारिश के बाद हर साल फैलने वाले डेंगू के कहर से जल्द राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर साल बारिश के बाद पूरा शहर डेंगू के कहर से जूझता है। जल्द ही इससे निजात मिलेगी। पोलियो, खसरा और टीबी के साथ अब डेंगू से बचाव का टीका भी होगा। केजीएमयू में इसका ट्रायल शुरू हो चुका है। परीक्षण में सफल पाए जाने पर इसका इस्तेमाल शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


केजीएमयू के संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. डी हिमांशु ने बताया कि इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च ने संस्थान को ट्रायल के केंद्र के रूप में मान्यता दी है। आईसीएमआर ने इंडियन क्लीनिकल ट्रायल ऐंड एजुकेशन नेटवर्क के तहत एडवांस सेंटर फॉर क्लीनिकल ट्रायल के लिए केजीएमयू का चयन किया है।

ये भी पढ़ें - हार पर रार: ये हैं भाजपा की शिकस्त के 'विलेन'... कई सीटों के नतीजे चिंता का सबब; नहीं मिला इस समाज का वोट!
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - झुलस रहा यूपी... भीषण गर्मी और लू से 26 की मौत, आज भी प्रचंड गर्मी की चेतावनी; जानें कब से मिलेगी राहत
विज्ञापन


ट्रायल शुरू होने के बाद इन रिसर्च के आधार पर इलाज की प्रक्रिया और दवाओं का निर्माण हो सकेगा। इसी के तहत टीके का ट्रायल शुरू किया गया है। इस दौरान टीके का इस्तेमाल पहले जानवरों पर किया जाएगा। इसमें सफलता मिलने पर इसे इंसानों को लगाया जाएगा।

लिवर, संक्रमण और मस्तिष्क की दवाओं पर चल रहा ट्रायल
केजीएमयू में इस समय संक्रामक रोग, न्यूरोलॉजी और लिवर की बीमारियों पर क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। आईसीएमआर से नाम मांगे जाने के बाद केजीएमयू ने इन विभागों के नाम भेजे थे। अगले चरण में अन्य विभाग तथा दवाओं पर ट्रायल शुरू किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें