फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: मायावती बोलीं- कांग्रेस ने बहुजनों को बनाया गुलाम, कल्याण सिंह अस्पताल में भर्ती

Sun, 04 Jul 2021 04:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मायावती ने कांग्रेस द्वारा बसपा को भाजपा की बी टीम बताए जाने पर तीखा पलटवार किया है। उनकी की गई टिप्पणी रविवार को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर भी नेता चिंतित दिखाई दिए। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव परिणाम को लेकर चर्चा होती रही। इस दौरान राजनीतिक बयानबाजी भी हुई। कांग्रेस द्वारा बसपा को भाजपा की बी टीम बताए जाने पर मायावती ने तीखा पलटवार किया है। वहीं, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत खराब है। उनका हालचाल लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे।

विज्ञापन


मायावती बोलीं, कांग्रेस के 'सी' का मतलब कनिंग पार्टी, बहुजन को गुलाम बनाकर रखा
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस द्वारा बहुजन समाज पार्टी को भाजपा की बी टीम बताने पर तगड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 'सी' का मतलब कनिंग पार्टी है। कांग्रेस ने बहुजन समाज के वोट लेकर लंबे समय तक सत्ता कायम रखी और एससी एसटी, ओबीसी, धार्मिक अल्पसंख्यक व अन्य उपेक्षित वर्ग के लोगों को गुलाम बनाकर रखा है। यहां पढ़ें पूरी खबर



पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ी, सीएम योगी व फिर रक्षा मंत्री राजनाथ ने लिया हालचाल
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को शनिवार देर रात डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराना पड़ा। उनके शरीर मे सूजन शिकायत है। संस्थान में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


साइना नेहवाल ने योगी को दी जीत की बधाई, जयंत चौधरी ने जताई नाराजगी
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा की जीत के लिए मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देना राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी को नागवार गुजरा और उन्होंने साइना को 'सरकारी शटलर' करार दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

बीते 24 घंटे में 128 नए कोरोना संक्रमित मिले, प्रदेश की कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसदी हुई
उत्तर प्रदेश में लगातार कोशिशों से कोरोना महामारी की दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। संक्रमण दर न्यूनतम स्थिति में है। वर्तमान में 2,264 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। प्रदेश की कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसदी हो गई है, जबकि बीते 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 0.06 फीसदी पाई गई, जबकि कोविड काल की अब तक ओवरऑल पॉजिटिविटी दर 2.9 फीसदी रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

सुल्तानपुर: मुख्यमंत्री योगी बोले- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बनेंगे पांच औद्योगिक क्लस्टर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पांच औद्योगिक क्लस्टर बनेंगे। इसमें पांच तरह के उद्योग स्थापित होंगे। उद्योगों की स्थापना से युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री रविवार को निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थित कुवांसी बड़ाडांड गांव में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें