फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: साइना नेहवाल ने योगी को दी जीत की बधाई, जयंत चौधरी ने जताई नाराजगी

Sun, 04 Jul 2021 03:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। इस पर नाराजगी जताते हुए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन्हें 'सरकारी शटलर' करार दिया है।

 
विज्ञापन
साइना नेहवाल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा की जीत के लिए मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देना राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी को नागवार गुजरा और उन्होंने साइना को 'सरकारी शटलर' करार दिया।
विज्ञापन


साइना ने शनिवार रात एक ट्वीट कर मुख्यमंत्री को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की जोरदार जीत के लिए बधाई दी। उसके करीब डेढ़ घंटे बाद रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एक ट्वीट कर इस पर तल्ख टिप्पणी की। साइना ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जीत की हार्दिक बधाई।



जिस पर जयंत ने बैडमिंटन में इस्तेमाल होने वाली शब्दावली का प्रयोग करते हुए ट्वीट में कहा, 'सरकारी शटलर जनादेश को कुचलने की भाजपा की क्षमता का बखान कर रही हैं। मैं समझता हूं कि मतदाताओं को अपने निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले सेलिब्रिटी लोगों पर करारा ड्रॉप शॉट खेलने की जरूरत है।'
विज्ञापन




गौरतलब है कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में 75 में से 67 जिलों में जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक ट्वीट में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा 'उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रतिफल है। यह उत्तर प्रदेश में स्थापित सुशासन के प्रति जन विश्वास का प्रकटीकरण है। सभी प्रदेशवासियों का धन्यवाद एवं विजय की हार्दिक बधाई।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें