फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top news of UP: यूपी में रात 11 बजे तक कोरोना कर्फ्यू से छूट, मायावती ने ब्राह्मण सम्मेलन को किया संबोधित

Tue, 07 Sep 2021 05:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में कोरोना कर्फ्यू में रात 11 बजे तक के लिए छूट दी गई है पर अन्य राज्यों में बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में कोरोना की नियंत्रित स्थिति देखते हुए प्रदेश सरकार ने रात में 11 बजे तक कोरोना कर्फ्यू से छूट दे दी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में ब्राह्मण सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि बसपा राज में ही ब्राह्मणों का हित सुरक्षित है। यहां पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें

विज्ञापन


कोरोना कर्फ्यू में छूट: यूपी में अब रात 11 बजे तक खुल सकेंगी दुकानें व बाजार, सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगी बंदी
उत्तर प्रदेश में कोरोना की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए बाजारों व दुकानों के रात 11 बजे तक खुलने की अनुमति दी गई है। वहीं, रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 11 बजे से प्रातः 06 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

मायावती बोलीं- इस बार सरकार आने पर मूर्ति व पार्क बनाने की जगह पूरी ताकत प्रदेश की तकदीर बदलने में लगाएंगे
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ पार्टी कार्यालय पर आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में कहा कि इस बार हमारी सरकार बनेगी तो हम महापुरुषों के पार्क, प्रतिमा या संग्रहालय बनाने में नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की सूरत बदलने में अपनी ताकत लगाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी चुनाव 2022: दिल्ली में नड्डा-शाह से फिर मिले संजय निषाद, बोले- अधिकांश मुद्दों पर बनी सहमति
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने सोमवार की रात गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर 

यूपी में ओवैसी: अतीक अहमद की पत्नी एआईएमआईएम में शामिल, भागवत के डीएनए वाले बयान पर किया पलटवार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी अपने तीन दिवसीय यूपी दौरे की शुरूआत करने के लिए मंगलवार को अयोध्या पहुंचने वाले हैं। हालांकि संतों सहित पूर्व मुस्लिम पक्षकार ने भी ओवैसी के दौरे पर रोक लगाने की मांग उठाई थी, लेकिन अयोध्या से पहले लखनऊ में हुई प्रेस वार्ता में ओवैसी ने चुनाव को लेकर अपने तल्ख तेवर दिखाए। पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ: रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट आज से 30 रुपये का, 31 दिसंबर तक लागू रहेगी यह दर
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 30 रुपये कर दी है। टिकट की यह दर मंगलवार से 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। बता दें कि पहले प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये थी पर त्योहारी सीजन को देखते हुए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें