फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top news of UP: यूपी में एक करोड़ 70 लाख ने ली कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज, लखनऊ में होगा भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 मैच

Tue, 21 Sep 2021 06:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी तेज है। प्रदेश में अब तक करीब साढ़े नौ करोड़ लोग कोरोना की कम से कम एक डोज ले चुके हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 09 करोड़ 58 लाख से अधिक हो चुका है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। वहीं, प्रदेश में 1 करोड़ 70 लाख लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है। जबकि 07 करोड़ 87 लाख लोगों को टीके की पहली डोज मिल चुकी है। वहीं, लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम तकरीबन सवा तीन साल के बाद टीम इंडिया के मुकाबले की मेजबानी करेगा। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


यूपी : प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन साढ़े नौ करोड़ के पार, एक करोड़ 70 लाख ने ली दोनों डोज
उत्तर प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 09 करोड़ 58 लाख से अधिक हो चुका है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। वहीं, प्रदेश में 1 करोड़ 70 लाख लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है। जबकि 07 करोड़ 87 लाख लोगों को टीके की पहली डोज मिल चुकी है। पढ़ें पूरी खबर 

लखनऊ करेगा भारत-श्रीलंका टी-20 मैच की मेजबानी, 18 मार्च को होगा मुकाबला
लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम तकरीबन सवा तीन साल के बाद टीम इंडिया के मुकाबले की मेजबानी करेगा। बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल की ओर से जारी घरेलू कैलेंडर के अनुसार अगले साल 18 मार्च को भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामला: शिष्य आनंद गिरि के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, सुसाइड नोट में था आरोप
अखाड़ा परिषद के महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या मामले की पुलिस हर कोण से जांच कर रही है। महंत ने सुसाइड नोट में शिष्य आनंद गिरी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही महंत के शव को रस्सी के फंदे से उतारा जा चुका था। उन्होंने सुसाइड नोट में शिष्य द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर



यूपी विधानसभा चुनाव 2022: सपा के वरिष्ठ नेता गांवों को लेंगे गोद, मोहल्ले में जाकर करेंगे विकास योजनाओं का प्रचार
समाजवादी पार्टी ने हर व्यक्ति तक पहुंचने की नई रणनीति अपनाई है। इसके तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता गांवों को गोद लेंगे। वे माह में एक दिन संबंधित गांव में चौपाल लगाएंगे। अन्य दिन अलग-अलग पुरवा (मोहल्ला) में जाकर लोगों से मिलेंगे। इस दौरान समाजवादी सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के बारे में लोगों को बताएंगे। पढ़ें पूरी खबर

यूपी : बुलंदशहर के एसपी ग्रामीण हटाए गए, दो अफसरों के हुए तबादले       
उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को दो अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए। बुलंदशहर में एसपी ग्रामीण हरेंद्र कुमार को हटा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर       

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एलाइंस बनाकर चुनाव लड़ेंगे पीस पार्टी और राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को पीस पार्टी व राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल साथ आ गए। दोनों ने यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एलाइंस बनाकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें