फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top news of UP: पंजाब में दलित सीएम बनाने पर मायावती ने कहा- ये चुनावी हथकंडा, जेल में आजम खान से पूछताछ

Mon, 20 Sep 2021 05:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इसे यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक तक कहा जा रहा है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस का चुनावी हथकंडा है। वहीं, सपा नेता आजम खान से ईडी ने सीतापुर जेल में पूछताछ की। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


पंजाब में दलित सीएम: बहन जी तिलमिलाईं, बोलीं- ये कांग्रेस का चुनावी हथकंडा
दलित समाज से आने वाले चरनजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। यह पहली बार है जब पंजाब में दलित समाज से आने वाला कोई नेता मुख्यमंत्री बना है। इस पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह कांग्रेस का चुनावी हथकंडा है। कांग्रेस ने दलितों का वोट लेने के लिए कुछ महीनों के लिए चरनजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया है। पढ़ें पूरी खबर

सीतापुर: जेल में भी आजम को सुकून नहीं, ईडी के अफसरों ने की पूछताछ
सीतापुर जेल में कई मामलों में बंद चल रहे सपा नेता व सांसद आजम खान से सोमवार को ईडी पूछताछ करने जेल पहुंची है। ईडी के अधिकारी जेल के अंदर अभी आजम खान से पूछताछ कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


कांग्रेस ने जारी की प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की सूची, अशोक सिंह बने प्रिंट मीडिया संयोजक
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की सूची जारी कर दी है। डॉ. पंकज श्रीवास्तव को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। ललन कुमार को आर्गनाइजेशन एंड कोआर्डिनेशन के लिहाज से संयोजक बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

सुल्तानपुर: मेनका गांधी ने मुक्त कराया पिंजरे में बंद तोता, दुकानदार को लगाई फटकार
जीव जंतु व पर्यावरण के प्रति अपनी संवेदनशीलता को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली सांसद मेनका गांधी का यह प्रेम सोमवार को एक बार फिर दिखा। तीन दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर आईं सांसद मेनका गांधी सोमवार को कादीपुर जा रही थीं। पढ़ें पूरी खबर 

पैर फिसलने से बच्चे सहित पटरी पर गिर गई मां, ऊपर से गुजर गईं चार बोगियां, किस्मत से बची जान
राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक महिला व उसके बच्चे की जान सांसत में फंस गई। हालांकि, तकदीर अच्छी होने से दोनों का जीवन बच गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें