फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: यूपी में 400 से भी कम कोरोना के मरीज, अमेठी में डीपीआरओ 30 हजार रुपये लेते पकड़ी गई

Thu, 17 Jun 2021 05:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना, राजनीति और अपराध की खबरें गुरुवार को चर्चा में रहीं। एक तरफ कोरोना कम होने की खबर रही तो दूसरी तरफ जिला पंचायत अधिकारी को रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें: 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में नजर आ रही है। बीते 24 घंटे में 400 से भी कम संक्रमित मिले हैं। वहीं, अमेठी में जिला पंचायत अधिकारी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बसपा विधायकों की मुलाकात पर मायावती ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सपा प्रभावहीन नेताओं को अपनी टीम में शामिल कर रही है। पढ़ें आज की प्रदेश की सभी बड़ी खबरें: 

यूपी में 24 घंटे में सिर्फ 336 नए केस मिले
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मामले हर रोज कम होते जा रहे हैं जो कि संतोषजनक है लेकिन हमें यह समझना होगा कि वायरस कमजोर पड़ा है, समाप्त नहीं हुआ। थोड़ी सी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। यहां पढ़ें पूरी खबर: 
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा 30000 रुपये की घूस लेते गिरफ्तार
विजिलेंस टीम ने अमेठी में डीपीआरओ (जिला पंचायत अधिकारी) श्रेया मिश्रा को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम उन्हें अपने साथ लेकर चली गई और जिला मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर अमेठी शहर स्थित होटल इंटरनेशनल में पूछताछ कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर: 

मायावती बोलीं- सपा की हालत खराब, प्रभावहीन नेताओं को शामिल कर रहे पार्टी में
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बसपा विधायकों के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि सपा दूसरी पार्टी से निष्कासित और प्रभावहीन हो चुके लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करवा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर: 

बहराइच में चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला
चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला हुआ है। आनन-फानन ग्राम प्रधान को इलाज के लिए जिला अस्पताल बहराइच लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान पर हुए हमले के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर: 

मुख्यमंत्री योगी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू पर बनाया अकाउंट, पहली पोस्ट में कही ये बात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू पर पोस्ट करना शुरू कर दिया है। उन्होंने पहली पोस्ट गंगा में बक्से में बंद पाई गई बच्ची को लेकर की। यहां पढ़ें पूरी खबर: 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें