सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथ में गेहूं और चावल लेकर संकल्प लिया है कि जिन लोगों ने किसानों को गाड़ी से कुचला उन्हें सत्ता से बेदखल करेंगे। किसानों पर अत्याचार करने वालों को हराएंगे। उन्होंने यह संकल्प सपा कार्यालय में किसानों की मौजूदगी में लिया। उधर, सपा-रालोद गठबंधन ने सोमवार को दो और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। छपरौली से वीरपाल राठी और बड़ौत से जयवीर सिंह तोमर को उम्मीदवार बनाया गया है। पढ़ें प्रमुख खबरें
UP Election 2022: अखिलेश यादव ने लिया 'अन्न संकल्प', कहा- जिन्होंने किसानों को कुचला उन्हें सत्ता से बेदखल करेंगे
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथ में गेहूं और चावल लेकर कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि किसानों पर अत्याचार करने वालों को सत्ता से बेदखल कर देंगे।
पढ़ें पूरी खबर
UP Election 2022: सपा-रालोद गठबंधन ने घोषित किए दो और उम्मीदवार, छपरौली और बड़ौत के प्रत्याशी घोषित
सपा-रालोद गठबंधन ने सोमवार को दो और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। छपरौली से वीरपाल राठी और बड़ौत से जयवीर सिंह तोमर को उम्मीदवार बनाया गया है। गठबंधन ने अब तक 37 प्रत्याशियों की सूची जारी की है जिसमें से 27 उम्मीदवार रालोद के हैं।
पढ़ें पूरी खबर
शिवपाल यादव की नसीहत, सपा में ही रहें अपर्णा, पहले पार्टी के लिए काम करें फिर टिकट मांगें
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अपर्णा यादव को पहले सपा के लिए काम करना चाहिए फिर कहीं से चुनाव लड़ने के लिए टिकट की मांग करनी चाहिए।
पढ़ें पूरी खबर
UP Election 2022: भाजपा ने लांच किया कैंपेन सांग, बोल हैं... भ्रष्टाचार के दिन भूल नहीं जाना रे...
यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने नया कैंपेन सांग लांच किया है। इसमें सहयोगी दलों के नेता संजय निषाद और अनुप्रिया पटेल को भी स्थान दिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर
सपा के एजेंडे के केंद्र में नौजवान और किसान: 60 फीसदी वोट पाने के लिए बनाई रणनीति, मध्य वर्ग पर किया विशेष फोकस
सपा में यूपी चुनाव जीतने के लिए वोट प्रतिशत अधिकतम ले जाने की रणनीति बनाई है। पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक वोट का हिसाब रख रही है। जिताऊ उम्मीदवार को देख पुराने नेताओं को धैर्य रखने की नसीहत दी जा रही है।
पढ़ें पूरी खबर