उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 58 सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। सबसे ज्यादा शामली जिले की कैराना सीट पर मतदान हुआ है। वहीं, 2017 की ही तरह इस बार भी नोएडा सीट पर सबसे कम वोटिंग हुई। उधर, कांग्रेस ने यूपी के लिए अपने 33 और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस सूची में 15 महिला उम्मीदवार हैं। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
UP Election 1st Phase: पहले चरण का मतदान खत्म, जानिए 2017 के मुकाबले कहां कैसी रही वोटिंग
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 58 सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। शाम पांच बजे तक जो लोग कतार में लग गए थे वो वोट डाल सकेंगे। शाम पांच बजे तक 57.8% मतदान हुआ।
पढ़ें पूरी खबर
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ उतारा महिला प्रत्याशी, 33 उम्मीदवारों की सूची जारी की
कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गुरुवार को 33 प्रत्याशियों की सूची जारी की है जिसमें 15 महिला उम्मीदवार हैं।
पढ़ें पूरी खबर
पहले चरण के मतदाताओं से पीएम मोदी ने मांगी माफी, जानिए क्या है मामला?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सहारनपुर में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। जिस वक्त वह रैली में भाषण दे रहे थे, उस वक्त रैली स्थल से ठीक 60 किलोमीटर दूर शामली, मुजफ्फरनगर समेत 11 जिलों में लोग वोट डाल रहे थे। इस बीच, मंच से प्रधानमंत्री मोदी ने पहले चरण के मतदाताओं से माफी मांगी।
पढ़ें पूरी खबर
UP Election 2022: रामपुर में भाजपा पर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- गर्मी और चर्बी निकालने वालों ने युवाओं को किया गुमराह
प्रियंका गांधी ने बिलासपुर में मोहल्ला सोमवार की बाजार में पार्टी के प्रत्याशी संजय कपूर के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस सभा में कितने युवा बेरोजगार हैं, गर्मी और चर्बी निकालने वालों ने युवाओं को गुमराह किया है और रोजगार नहीं दिया।
पढ़ें पूरी खबर
UP Election 2022: कासगंज में प्रत्यक्ष व बरेली में वर्चुअल रैली संबोधित करेंगे पीएम मोदी व मुख्यमंत्री योगी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को प्रदेश के पटियाली, कासगंज में प्रत्यक्ष रैली करेंगे। रैली में कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद और बदायूं की 8 विधानसभाओं के लोग रैली स्थल से उनका संबोधन सुनेंगे।
पढ़ें पूरी खबर