फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने ली शपथ, प्रदेश में 500 से भी कम हुए संक्रमित

Sun, 13 Jun 2021 04:52 PM IST
ishwar ashish Top News of Uttar Pradesh 13 June.

सार

रविवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मनोनीत मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, कोरोना संक्रमितों की संख्या में प्रदेश में तेजी से कमी आ रही है। इसके अलावा, नौ पीसीएस अफसरों के गुपचुप तबादले कर दिए गए। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने रविवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मनोनीत मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, कोरोना संक्रमितों की संख्या में प्रदेश में तेजी से कमी आ रही है। इसके अलावा, नौ पीसीएस अफसरों के गुपचुप तबादले कर दिए गए। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:
विज्ञापन


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को दिलाई शपथ
रविवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मनोनीत मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, मुख्य सचिव आर के तिवारी, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता, मुख्य न्यायाधीश के परिवार के सदस्य तथा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश, रजिस्ट्रार तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। यहां पढ़ें पूरी खबर:

उत्तर प्रदेश में लगातार कमजोर हो रहा वायरस, 24 घंटे में सिर्फ 468 नए संक्रमित मिले
यूपी में कोरोना वायरस लगातार कमजोर होता जा रहा है। हर रोज तीन लाख से भी ज्यादा टेस्ट करने के बाद संक्रमितों की संख्या में कमी आती जा रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 468 नए मामले सामने आए हैं जबकि 2,89,943 सैम्पल जांचे गए, जिसमें सवा लाख सैम्पल आरटीपीसीआर माध्यम से टेस्ट किये गए। इस दौरान 1,221 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इससे पहले, 21 मार्च को एक दिन में 500 से कम केस आये थे। इस समय प्रदेश में कोरोना के 8986 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों में कुल पॉजिटिविटी दर मात्र 0.2% है, जबकि रिकवरी दर 98.2% हो गई है। कोरोना महामारी के बीच अब तक 16 लाख 71 हजार 852 प्रदेशवासी कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन


प्रशासनिक अफसरों के गुपचुप तबादले जारी, शनिवार देर रात 9 पीसीएस अफसर बदले गए
उत्तर प्रदेश में गुपचुप तबादलों का दौर जारी है। शनिवार रात को नौ डिप्टी कलेक्टर के तबादले किए गए। इसे पब्लिक डोमेन में जारी नहीं किया गया। दबा-छिपाकर तबादलों पर पीएसएस अफसरों में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर:

अमेठी: कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी से मिलकर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती की मां की मौत
एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति से शहर निवासी एक युवती ने लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में इलाज के दौरान मेडिकल स्टाफ पर अपनी बीमार मां के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। स्मृति के आदेश पर डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया था। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया था कि देर रात उसकी तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर:

यूपी: अगले 24 घंटों में यूपी की पूर्वी सीमा में प्रवेश कर सकता है मानसून
उमस भरी गर्मी के बीच मानसूनी बारिश का इंतजार हर किसी को है। इसने झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों को शनिवार को भिगो दिया। इसके साथ आसार जताए जा रहे हैं कि अगले 24 घंटे में मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें