फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा इनाम, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी 

Fri, 22 Oct 2021 11:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सड़क हादसे में घायलों को मदद करने वाले, उन्हें अस्पताल पहुंचाने और किसी अन्य तरह से उनकी सहायता करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
रातीबड़ में सड़क हादसे में कार की टक्कर से सौ फीट दूर जा गिरी बाइक - फोटो : road accident
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहन के तौर पर एक लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा। परिवहन विभाग की नेक आदमी प्रोत्साहन योजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि प्रोत्साहन योजना को इसी महीने से प्रदेश भर में लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सड़क हादसे में घायलों को मदद करने वाले, उन्हें अस्पताल पहुंचाने और किसी अन्य तरह से उनकी सहायता करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसी मकसद से पुरस्कार की घोषणा की गई है। घायलों की त्वरित सूचना थाने को देन होगी।

गौरतलब है कि हादसा होने के एक घंटे के भीतर इलाज मिलने से घायलों की जान बच सकती है। नेक आदमी प्रोत्साहन योजना के तहत हर साल 10 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इन्हें अधिकतम एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। जबकि न्यूनतम प्रोत्साहन राशि पांच हजार रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें