फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: माफिया से छुड़ाए जमीन पर गरीबों को सस्ता मकान दिलाने के लिए सीएम योगी ने दिए निर्देश, पत्रकार-वकीलों को भी मिलेगा लाभ

Fri, 22 Oct 2021 10:21 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सरकार ने प्रदेश भर में मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद, बदन सिंह बद्दो जैसे तमाम माफिया के अवैध कब्जे से जमीन मुक्त कराई है और कई अवैध निर्माण ध्वस्त कराए हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भर में माफिया के कब्जे से खाली कराई गई जमीनों पर गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में विभाग को जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

विज्ञापन


योगी सरकार ने इन जमीनों पर गरीबों के अलावा समूह ‘ग’ व ‘घ’ श्रेणी के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी सस्ते मकान बनाने का फैसला किया है। इनके अलावा वकीलों व पत्रकारों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा। सरकार ने प्रदेश भर में मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद, बदन सिंह बद्दो जैसे तमाम माफिया के अवैध कब्जे से जमीन मुक्त कराई है और कई अवैध निर्माण ध्वस्त कराए हैं। 

राजस्व विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक की कार्रवाई में करीब 62,423.89 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई गई है। साथ ही 2464 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित करते हुए 187 भू-माफिया को जेल भेजा है और 22,992 राजस्व वाद व 857 सिविल वाद दर्ज करते हुए 4407 एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें