फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रदेश सरकार ने की 44 जिलों के दो लाख से अधिक बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए 74 करोड़ की मदद

Fri, 05 Nov 2021 05:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश सरकार द्वारा दो लाख आठ हजार 793 किसानों के लिए कृषि निवेश अनुदान सहायता के तहत राज्य आपदा मोचक निधि से यह रकम आवंटित की गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए प्रदेश सरकार ने बुधवार को 74 करोड़ 52 लाख 94 हजार की धनराशि का आवंटन किया है। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि इस राशि का उपयोग केवल कृषि निवेश अनुदान में ही किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा दो लाख आठ हजार 793 किसानों के लिए कृषि निवेश अनुदान सहायता के तहत राज्य आपदा मोचक निधि से यह रकम आवंटित की गई है। इससे पहले छह लाख 17 हजार 444 किसानों को दो अरब सात करोड़ 49 लख 55 हजार रुपये की धनराशि आवंटित की जा चुकी है। 

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव के मुताबिक शासन द्वारा 44 जनपदों झांसी, ललितपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, देवरिया, लखीमपुर खीरी, बहराइच, अलीगढ़, गाजीपुर, मऊ, कुशीनगर, संतकबीरनगर, वाराणसी, सीतापुर, पीलीभीत, बलरामपुर, बलिया, बरेली, बाराबंकी, जालौन, बस्ती, चन्दौली, कानपुर देहात, बिजनौर, अंबेडकरनगर, रामपुर, महोबा, हमीरपुर, मुरादाबाद, कानपुर नगर, श्रावस्ती, हरदोई, गोंडा, चित्रकूट, सुल्तानपुर, अमेठी, आजमगढ़, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मेरठ, उन्नाव, बदायूं, भदोही तथा मुजफ्फरनगर में बाढ़ से फसलें क्षतिग्रस्त हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें