फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध में भी चमके केजीएमयू के शिक्षक, 3352 कुल भारत के शोधकर्ता हैं सूची में

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा के साथ शोध में भी केजीएमयू दुनिया की शीर्ष संस्थाओं में शामिल है। यहां के छह शिक्षकों ने कैलिफोर्निया के स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से जारी दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में स्थान बनाकर इसे साबित किया है। विश्व के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में भारत के कुल 3352 शोधकर्ता हैं।
विज्ञापन

स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी हर साल विश्व के दो फीसदी शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची जारी करती है। इस साल यहां के एमिनेंट प्रोफेसर डॉ. जॉन इओनिडिस की अगुवाई में विशेषज्ञों की एक टीम ने शोधकर्ताओं की सूची जारी की है। इसमें हर क्षेत्र के शोधकर्ताओं को शामिल किया गया है। पहली सूची कॅरिअर लांग डेटा पर आधारित है। दूसरी सूची वर्ष 2020 में किए गए वैज्ञानिकों के काम के आकलन के आधार पर तैयार की गई है।
इन डॉक्टरों के नाम हैं सूची में
केजीएमयू के न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरके गर्ग, पीडियाट्रिक विभाग की अध्यक्ष डॉ. शैली अवस्थी, माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. अमिता जैन, मानसिक रोग विभाग के डॉ. सुजीत कार, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. यूसी चतुर्वेदी और हड्डी रोग विभाग के डॉ. संतोष कुमार।
विज्ञापन

कुलपति ने दी बधाई
केजीएमयू के कुलपति ले. जनरल डॉ. बिपिन पुरी ने डॉक्टरों के नाम दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। कुलपति के अनुसार यह हमारे लिए गर्व की बात है। इलाज और पढ़ाई में तो हम अव्वल हैं ही, शोध के क्षेत्र में भी नए आयाम बना रहे हैं। विश्व के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होने से बाकी शिक्षक भी और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें