फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त टेंपो में फंसा बालक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक में बुद्धा पार्क के पास शनिवार रात हजरतगंज की ओर जा रहे टेंपो व एक कार में तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेंपो सीवर लाइन के लिए खोदे गड्ढे में पलट गया और कार भी पलट गई। टेंपो पर ही ट्रक का पहिया चढ़ गया, इससे टेंपो में बैठा 10 साल का बालक फंस गया।
विज्ञापन

सूचना पर चौक इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह व वजीरगंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और किसी तरह से टेंपो के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर बच्चे को बाहर निकाला। इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह ने बताया कि बच्चा हसनगंज के माया नगर निवासी वीरेंद्र यादव का पुत्र सचिन (10) है। उसके पैर में चोट आई है। ट्रॉमा सेंटर में बच्चे का इलाज कराया गया है। हादसा करने वाले डाला चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें