फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आज हुए रिटायर, रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही शुरू

Tue, 31 Dec 2019 05:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आईएएस (प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भूपेंद्र सिंह व उमेश सिन्हा सहित सात आईएएस अधिकारी लंबी प्रशासनिक सेवा पूरी कर मंगलवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। शासन स्तर पर रिक्त हो रहे पदों को भरने की कार्यवाही शुरू हो गई है। जल्द ही अफसरों के तबादले हो सकते हैं।

विज्ञापन


1985 बैच केआईएएस अधिकारी भूपेंद्र सिंह व 1986 बैच के आईएएस अधिकारी उमेश सिन्हा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। इसी तरह 2001 बैच के आईएएस अधिकारी शरद कुमार सिंह चित्रकूटधाम मंडल व अजय दीप सिंह अलीगढ़ मंडल के आयुक्त हैं।

इनके अलावा 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, 2005 बैच के सुरेंद्र विक्रम व सुरेश कुमार प्रदेश में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। ये सभी वर्ष के आखिरी दिन रिटायर हो जाएंगे। हालांकि, केंद्र सरकार ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग में उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा को केंद्र पुनर्नियुक्ति दे दी है। वह 31 दिसंबर 2020 तक अपने पद व सेवा में बने रहेंगे।
विज्ञापन


अंबेडकर नगर के एडीएम महेंद्र राय भी रिटायर हो रहे हैं। गोंडा के एडीएम रत्नाकर मिश्र पिछले महीने रिटायर हो चुकेहैं। वहां बिना एडीएम के ही प्रशासन चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें