उत्तर प्रदेश शासन ने सभी परिषदीय विद्यालयों में हर तीसरे महीने में अभिभावक-अध्यापक बैठक (पीटीएम) करने के निर्देश दिए हैं।
अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने शासनादेश में कहा है कि जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्तूबर के दूसरे सोमवार को विद्यालय में प्रात: 11-12 बजे के बीच पीटीएम आयोजित कराई जाए।
इसमें छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के बारे में बताया जाए। छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए फरवरी माह में हर विद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।